यूक्रेनी नागरिक संभालेंगे युद्ध का मोर्चा

डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 10वां दिन है। रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। आज सुबह से कीव में हमले के सायरन की आवाजें आ रही हैं। आम नागरिकों ने हमले से बचने के लिए बंकर का सहारा ले लिया है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि रूस से आर-पार की जंग के लिए यूक्रेनी विदेश से लौट रहे हैं। इनकी संख्या 66 हजार से ज्यादा हो सकती है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब निर्णायक मोड़ में है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इरादों से स्पष्ट है कि अब यूक्रेन में जंग ज्यादा दिन नहीं रहने वाली। रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव समेत देश के सभी बड़े शहरों में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन सरकार भी शुरुआत से रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रही है। यूक्रेन के बहादुर सैनिक रूसी सैनिकों को लोहे के चने चबवा रही है। इस बीच यूक्रेन से बड़ी खबर सामने आई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रूस के सैनिकों से आर-पार की लड़ाई के लिए यूक्रेनी विदेशों से वापस लौट रहे हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने दावा किया है कि आम यूक्रेनी जो रूसी हमलों के कारण विदेशों का रुख कर चुके हैं, वे वापस लौट रहे हैं। इनकी संख्या 66 हजार से ज्यादा बताई जा रही है। इनका मकसद रूसी सैनिकों से आर-पार की लड़ाई करना है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई दफे यूक्रेनी सरकार आम लोगों से जंग में साथ देने की अपील कर चुकी है। इसके लिए बाकायदा सरकार ने आम यूक्रेनियों के लिए सेना भर्ती में उम्र सीमा की बाध्यता हटा दी है।