माया का वादा: गन्ना सहित अन्य फसलों पर बढ़ेगी एमएसपी

अलीगढ़। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो गन्ना सहित अन्य फसलों की एमएसपी को प्रदेश में बढ़ाया जाएगा। सरकारी कर्मचारी आए दिन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं। उनके लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। वहीं, सपा, कांग्रेस, भाजपा पर करारा हमला किया। सपा राज को गुंडागर्दी वाला राज। भाजपा को जातिवादी राज और कांग्रेस को अहंकारी राज करने वाली पार्टी बताया। नुमाइश मैदान में अलीगढ़ मंडल की 17 विधानसभाओं की यह संयुक्त रैली थी। मायावती ने 30 मिनट से रैली को संबोधित किया। उन्होंने बसपा के पक्ष में वोट देने की मतदाताओं से अपील की