शिवपाल के खिलाफ बीजेपी से लड़ेंगे विवेक शाक्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ एसपी सिंह बघेल को उतारने के बाद भाजपा ने इटावा की जसवंतनगर सीट से विवेक शाक्य को टिकट दिया है। इस सीट से युवा नेता विवेक शाक्य अखिलेश के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को टक्कर देंगे।
बता दें कि भाजपा ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। लेकिन सपा प्रमुख के नामांकन के बाद अचानक केंद्रीय मंत्री और आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी करहल सीट से पर्चा दाखिल कर दिया। बघेल के नामांकन के कुछ देर बाद भाजपा ने तीन प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी, जिसमें करहल सीट के अलावा इटावा की जसवतंनगर विधानसभा से विवेक शाक्य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को उम्मीद्वार बनाया है। लिस्ट जारी होने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इन तीनों प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।