योगी दहाड़े: वसूली करती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा शासन में भर्तियां निकलने पर चाचा-भतीजा और परिवार वसूली करने निकल पड़ता था। लूट-खसोट होती थी। तबादलों के नाम पर पैसे वसूलते थे। माफियाओं को छूट मिलती थी। आगरा के जाटलैंड और क्षत्रियों की बाईसी में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में पांच लाख युवाओं को नौकरी और एक करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा के किरावली, शमसाबाद और आंवलखेड़ा में सम्मेलनों को संबोधित किया। समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किए और लाल टोपी पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा की लाल टोपी मुजफ्फरनगर दंगों के खून से रंगी हुई है। सपा शासन में हर तीसरे दिन दंगा होता था। योगी ने परोक्ष रूप से सन् 1990 के अयोध्या गोली कांड का जिक्र किया। कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने का पाप सपा के ऊपर है।