नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना की तीसरी लहर कमजोर हो रही है। देश में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बीते 24 घंटे में 2,34,281 नए कोरोना केस दर्ज हुए, जबकि 893 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3,52,784 संक्रमित ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर हुए लोगों की संख्या 3.87 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस समय एक्टिव केस 18,84,937 हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.59त्न है और रिकवरी रेट 94.21त्न है। शनिवार यानी 19 जनवरी को देश भर में 16,15,993 कोविड टेस्ट हुए। अब तक 72.73 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 14.50त्न और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.40त्न है। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ पूरे देश में टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 165.70 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इससे पहले शुक्रवार को देश में बीते 24 घंटे में 2,35,532 नए कोरोना केस दर्ज हुए और 871 मरीजों की मौत हुई थी।