देश की 75 फीसदी आबादी को लगी कोरोना की दूसरी डोज

नई दिल्ली। देश की 75 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मजबूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “सभी वयस्कों में से 75त्न ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।”