घंटों इंतजार के बाद अखिलेश के चॉपर को मिली इजाजत

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही हैज्।” अखिलेश यादव का आज मुजफ्फरनगर और मेरठ में प्रचार का कार्यक्रम है। मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ़्फ़ऱनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।