नड्डा का हमला: पहले उत्तर प्रदेश में थी गुंडागर्दी

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में निषाद पार्टी और अपना दल के औपचारिक गठबंधन का ऐलान बुधवार को हो गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर कई हमले किये। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश में गुंडागर्दी और अपहरण हो रहे थे। आज हर तरफ खुशहाली है। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले लोगों को पलायन करना पड़ रहा था। प्रदेश में हर तरफ गुंडागर्दी हो रही थी। अपहरण हो रहे थे। तब सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है।