दहाड़े शाह: यूपी से सारे गुंडे भाग गये

कासगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कासगंज में भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’ रैली में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि पहले लोग अपनी बेटियों को स्कूल और कॉलेज भेजने से डरते थे। 4.5 साल के अंदर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी से सारे गुंडे भाग गए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार। शाह कहा कि कल्याण सिंह ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।