महाराष्ट्र में नाइट कफ्र्यू का एलान: 9 बजे रात से 6 सुबह तक बैन

मुुंबई। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन केसों की संख्या 100 के पार चली गई है। इसके बाद उद्धव सरकार ने पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू लगाने का फैसला किया गया है।
नाइट कफ्र्यू के दौरान 5 से अधिक लोग कहीं एकत्रित नहीं हो सकते हैं। आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने शादी समारोह और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की सीमा भी तय कर दी है। महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने कहा कि बंद जगहों पर होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं, जबकि खुले स्थानों पर आयोजन में अधिकतम 250 लोग शामिल हो सकते हैं। होटल, स्पा, थिएटर क्षमता के 50 फीसदी ग्राहकों के साथ चल सकते हैं।