खेसारी-पवन के विवाद में कूदीं अक्षरा सिंह

डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच का मुद्दा गरमाया हुआ है। दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। पटना में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने स्टेज से खेसारी लाल यादव पर भड़ास निकाली हालांकि उन्होंने खेसारी का नाम नहीं लिया था। जिसके बाद खेसारी ने सोशिल मीडिया पर एक लाइव वीडियो कर उन पर कटाक्ष किया। दोनों के इस झगड़े में अभी तक भोजपुरी फिल्मों के एक्टर्स रितेश पांडे और निरहुआ का भी पक्ष आ चुका है। अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच के झगड़े में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कूद पड़ी हैं। पवन सिंह और खेसारी के विवाद पर अक्षरा ने एक लाइव वीडियो किया। जिसमें उन्होंने दोनों को ही बख्शा। अक्षरा कहती हैं कि यहां मुश्किल ही यही है कि लोगों को 4 दिन आए हुए होते हैं और उसके बाद अपने आपको सुपरस्टार समझने लगते हैं। ये लोग बाकियों को कुछ नहीं समझते हैं। अक्षरा कहती हैं कि अगर किसी से कुछ सीखना है तो रवि किशन और मनोज तिवारी से सीखिए जिन्होंने स्टारडम को बखूबी संभाला। उन्हें दुनियाभर में लोग प्यार करते हैं।