नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने अब संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिलीप पांडे पर हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कई गंभीर सवाल उठाए हैं।आप विधायक देवेंद्र सहरावत ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ में लोगों से मुलाकात की। देवेंद्र ने कहा कि उन्हें ऐसी रिपोट्र्स मिल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि विधानसभा टिकट देने के बदले महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है।
यहां पर याद दिला दें कि कुछ दिन पहले आप के पूर्व नेता हरदीप सिंह किंगरा ने पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह और रणनीतिकार दुर्गेश पाठक पर टिकट के बदले पैसे लेने और गबन करने का आरोप लगाया है।अब विजवासन से विधायक देवेंद्र सहरावत ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखाकर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में संजय सिंह क्या कर रहे हैं? इसे दिल्ली में बैठे लोग नहीं जानते।उन्होंने दिल्ली में आप नेता पर दिलीप पांडे पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिलीप पांडे बिल्कुल पंजाब में आप नेताओं की तरह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर भी हालात बदतर हो रहे हैं।