कांग्रेस नेता राज बब्बर भी सपा में होंगे शामिल

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने के बाद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही वह सपा में घर वापसी करेंगे। सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कू पर इशारा करते हुए लिखा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे।” कांग्रेस प्रवक्ता ने जो तीन इशारे किए हैं वे सभी राज बब्बर की ओर संकेत कर रहे हैं।