नजमा, मुखी और वीपी सिंह बने राज्यपाल

NajmaHeptullah_PIB1नई दिल्ली। प्रेसीडेंट प्रणब मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।इसके अलावा, जगदीश मुखी को अंडमान एवं निकोबार का उप राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बनवारीलाल पुरोहित को असम और वीपी सिंह को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।बता दें, नजमा हेपतुल्ला ने 75 साल की उम्र पूरी होने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा सांसद नजमा भाजपा उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।पंजाब और मणिपुर में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं।